ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने अशोक गहलोत पर किया पलटवार, कहा- राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ईडी के दुरुपयोग करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजस्थान को भ्रष्टाचार की राजधानी बताया। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत के सारे आरोप आधारहीन हैं। वे अपने बेटे पर ईडी की कार्रवाई पर तिलमिला गए हैं। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी सीमाएं पार कर ली हैं और भ्रष्टाचार के नए मानक स्थापित किए हैं। राजस्थान में पेपर लीक की श्रृंखला ने लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के विधायक और मंत्री खुद जनता के बीच जा कर सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। पेपर लीक होने पर करोड़ों रुपये का लेन देन हुआ है। गहलोत सरकार ने 70 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। उन्होंने कहा कि ईडी और सरकारी जांच एजेंसियां केन्द्र सरकार के दवाब में नहीं हैं। अशोक गहलोत के सारे आरोप निराधार हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रर्वतन निदेशालय ने समन भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और ओम प्रकाश हुडला से जुड़े कई परिसरों पर ईडी ने रेड डाली है। जांच एजेंसी के एक्शन पर अशोक गहलोत ने बयान दिया कि सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *