ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अफ्रीकी संघ औपचारिक रूप से जी20 में शामिल हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को औपचारिक रूप से अफ्रीकी संघ को 20 देशों के समूह (जी20) के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी का स्वागत किया।

भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है। आप सबकी सहमति से मैं अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

उल्लेखनीय है कि अफ़्रीकी संघ के शामिल होने के बाद जी20 सभा का नाम बदलकर जी21 किये जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *