October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टीपीसी के नाम पर लेवी वसूलने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी ) के नाम पर बीडी पत्ता कारोबारी से लेवी वसूलने वाले चार वर्दी धारी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। एसपी दीपक पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस की टीम ने चारों अपराधियों को रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी जंगल से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी जंगल में बीडी पत्ता कारोबारी से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबांदी कर लिया। इसके बाद चारों अपराधियों ने पुलिस टीम के समक्ष सरेंडर कर दिया। चारों अपराधी वर्दी में थे।

पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनकी निशानदेही पर इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी दीपक कुमार पांडे ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी नक्सली के नाम पर लेवी वसुली का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.