ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व सीएम ने जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जलभराव को लेकर जो स्थिति बनी है, उसके लिए गठबंधन सरकार जिम्मेदार हैं। सरकार ने समय पर कोई प्रबंध नहीं किए और कहीं भी सरकार गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। यह स्थिति है कि किसान आने वाली फसल भी नहीं हो पाएगा, सरकार को तुरंत किसानों के लिए प्रति 40 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए तथा बाढ़ से हुए अन्य नुकसान का आंकलन करके तुरंत मुआवजा दे, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को गढ़ी सांपला किलोई क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे और शहर में हुए जलभराव क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने गढ़ी सांपला किलोई क्षेत्र के दर्जनभर गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और खेतों में जलभराव का जायजा लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार हर मामले में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर जलभराव रोकने के प्रबंध किए जाते तो आज यह हालात नहीं होते। सरकार कहीं पर भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

उन्होंने सरकार के पोर्टल योजना पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस वक्त किसान के आगे समस्या बनी हुई है कि वे पोर्टल पर जाए या फिर अपने पशुओं में फसल को किसी तरह बचाए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि तुरंत किसानों को 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दें, इसके अलावा जलभराव से जो भी नुकसान हुआ है। उसका भी आंकलन करें और तुरंत मुआवजा दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *