ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्गापुर में सरकारी कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट

पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के मुख्य कार्यालय में आग लगी हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण और वर्गीकृत फाइलें नष्ट होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आग पहली बार मंगलवार सुबह देखी गई, उन्होंने पास के अग्निशमन सेवा कार्यालय को सूचित किया। जब तक दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग मंगलवार तड़के लगी और कार्यालय खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। मंगलवार को 11 दमकल गाड़ियों की सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। हालांकि, आग लगने के बाद इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या आग दुर्घटनावश लगी थी या इसके पीछे किसी तरह की साजिश है ताकि कुछ महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलें आग से नष्ट हो जाएं।

एडीडीए के अध्यक्ष और रानीगंज से तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस बनर्जी के अनुसार, नुकसान का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मामले की उच्च स्तरीय जांच करेंगे।

राज्य अग्निशमन सेवा विभाग के संभागीय अधिकारी सुभ्रांशु मजूमदार के अनुसार, आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट इसके पीछे एक कारण हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *