October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खराब ऑइल को री साइकल करने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खराब ऑइल को री साइकल करने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात आग लग गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दी, जिसके बाद पहुंची दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रखा ऑइल तथा अन्य उपकरण जल गए। यह फैक्ट्री राकेश गुप्ता नामक किसी व्यक्ति की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। लुब्रिकेंट ऑयल की इस फैक्ट्री में पुराने तेल को खरीद कर उसे रीसाइक्लिंग कर दोबारा आइल बनाया जाता था। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि घटना के समय पुराने यूज्ड ऑयल को गर्म किया जा रहा था। कर्मचारी जब ऑयल का सैंपल निकाल रहे थे तभी बाल्व जाम हो गया। देखते ही देखते फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। क्योंकि यहां ऑयल का काम होता था इसलिए हाईली इंफ्लेमेबल केमिकल होने की संभावना के चलते तुरंत ही फैक्ट्री प्रबंधन और आसपास के लोग हरकत में आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस बीच फॉम टेंडर की दो गाड़ी और चार गाड़ी पानी की मौके पर पहुंच गईं थीं। दमकल कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यहां लगी आग पर काबू पाया।

नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि कहा कि निश्चित तौर पर यहां कोई घर्षण या बीड़ी सिगरेट को फेंकने की वजह से यह आग लगी है। अन्यथा आसपास ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे आग लगने की कोई तीसरी वजह नजर आती हो। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के इलाके में स्थित फैक्ट्रियों को भी सतर्क कर दिया गया था। फिलहाल आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्ट्री मालिक हादसे के बाद यहां से चले गए थे, उनके नाम की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.