ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी

शहर में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर के सामने सत्यम सुंदरम रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि चिमनी की समस्या के कारण रेस्टोरेंट में आग लगी थी। हादसे के समय रेस्टोरेंट में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी थे।

जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर चौराहे के पास स्थित होटल एवं शिवम रेस्टारेंट के तल घर में बने किचन में लगी चिमनी में अचानक आग लग गई। यह स्थान महाकाल मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर है। आग से पूरी होटल के कमरों में धुआं हो गया। लोगों ने धुआं उठते देख फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। शहर में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर के सामने सत्यम सुंदरम रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि चिमनी की समस्या के कारण रेस्टोरेंट में आग लगी थी। हादसे के समय रेस्टोरेंट में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *