लखनऊ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सपा नेता सोनू कनौजिया के खिलाफ मुकदमा, रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर बरामद
- BREAKING NEWS CRIME NEWS INDIA LUCKNOW NEWS STATE TRENDING upnews UTTAR PRADESH VIRAL
Madhulika- March 16, 2026
- 0
- 4
- 4 minutes read
Lucknow में गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में उनकी पत्नी मंजू कनौजिया सहित चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। सोनू कनौजिया मलीहाबाद क्षेत्र से Samajwadi Party के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
रिसॉर्ट से 88 गैस सिलेंडर बरामद
जानकारी के मुताबिक, सोनू कनौजिया का मोहन इलाके में “अभिनंदन रिसॉर्ट” नाम से एक रिसॉर्ट है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि यहां गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें रिसॉर्ट से कुल 88 गैस सिलेंडर बरामद हुए। बरामद सिलेंडरों में 14.2 किलो वाले 74 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार, कुल 88 सिलेंडरों में से 75 खाली पाए गए।
एजेंसी के सिलेंडर होने का दावा
सोनू कनौजिया की पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर “असीम भारत गैस एजेंसी” संचालित होती है। इस मामले में सोनू कनौजिया का कहना है कि बरामद किए गए सभी सिलेंडर एजेंसी के ही हैं।
उनके मुताबिक एजेंसी का गोदाम रिसॉर्ट के पास ही है, लेकिन वहां जाने का रास्ता खराब होने के कारण सिलेंडरों को अस्थायी रूप से रिसॉर्ट में रखा गया था।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस मामले में Kakori Police Station में Essential Commodities Act 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में मंजू कनौजिया, वाहन मालिक जमील अहमद, साहिल, मुन्ना, इक्त्दा और सुरेन्द्र कुमार कनौजिया को आरोपी बनाया गया है।
यह छापेमारी जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा की गई।
देशभर में सामने आ रहे कालाबाजारी के मामले
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में देश के कई हिस्सों से गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों के लिए आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।