ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गडकरी’ 27 अक्टूबर को हाेगी रिलीज पोस्टर जारी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने काम के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। भारत में सड़क परिवहन और राजमार्गों के लिए काम करने वाले नितिन गडकरी को ‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। देश के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने वाले नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गडकरी’ 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है।

इस फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन अनुराग राजन भुसारी ने किया है। अक्षय अनंत देशमुख की इस फिल्म को अभिजीत मजूमदार ने प्रस्तुत किया है। फिल्म में नितिन गडकरी का किरदार निभाने वाले का नाम जानने के लिए दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया है।

फिल्म निर्देशक अनुराग भुसारी ने कहा, “राजनीति में नितिन गडकरी का करियर निश्चित रूप से उल्लेखनीय है। उन्हें एक विद्वान, प्रभावी वक्ता और सड़क सुधार के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। समाज कल्याण के प्रति जुनूनी इस नेता के राजनीतिक सफर को बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और युवावस्था भी उतनी ही दिलचस्प है। ऐसे नेता की जीवन यात्रा को इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *