ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान से 50 लाख की लूट

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार को तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवर लूट लिये।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के टुनकी साह होमियो पैथिक कालेज के समीप की है, जहां स्थित कोलकता ज्वेलरी दुकान से अपराधी पहले ग्राहक बन कर पहुंचा और दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा वही जैसे ही दुकानदार ने चेन दिखाना शुरू किया दो और अपराधी दुकान में हथियार लेकर घुसे और दुकानदार और दुकान में बैठे ग्राहक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और दुकान से तक़रीबन 50 लाख रुपये मूल्य से अधिक के जेवर समेट कर हो गये।इस घटना के बाद मौक़े पर कई थानों की पुलिस के साथ साथ नगर एएसपी पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वही लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *