ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर गाजियाबाद में कई किसान नेता किए गए नजरबंद

किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनर पुलिस ने मंगलवार को गाजियाबाद में कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है। नजरबंद किए गए किसान नेताओं में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी व महेंद्र सिंह रईसपुर शामिल हैं।

इस दौरान राजवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मांग की कि सरकार किसानों की मांगें तुरंत माने। उन्होंने कहा कि सरकार यदि राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनावों में गेहूं के एमएसपी से 600 रुपये प्रति कुंतल अधिक का बोनस दे सकती है तो देश के अन्य राज्यों में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसान आपना हक मांगने दिल्ली आ रहा है। सरकार तुरंत किसानों से वार्ता कर उनका हक देने का काम करे अन्यथा पूरे देश का किसान एक बार फिर दिल्ली का रुख कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *