ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौ साल से भगौडे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

थाना शहर बल्लभगढ़ प्रबंधक की टीम छेड़छाड़ के मुकदमे में वर्ष 2015 में भगौडा घोषित हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमेश कुमार उर्फ भूत आदर्श नगर बल्लभगढ़ का रहने वाला हैं।

पुलिस टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सुभाष कालोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2012 में एक लड़की को भद्दे कमेंट किए थे। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर आने के बाद वर्ष 2015 से गैर हाजिर चल रहा था, जिसके चलते आरोपी को माननीय अदालत में पीओ घोषित किया हुआ था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *