ईद पर Shah Rukh Khan की एक झलक पाने को बेताब फैंस, घर मन्नत के बाहर लगा जमावड़ा

Eid- Ul- Fiter: रमदान के पाक महीने के बाद आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। इसी के चलते, आज मुंबई में “पाठक” की एक झलक पाने के लिए फैंस हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में स्थित उनके आवास मन्नत के बाहर एकत्रित हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है। इसके चलते यह ईद फैंस के लिए कुछ ज्यादा ही खास है।

शाहरुख़ के घर के बाहर लगा भीड़ का जमावड़ा

ईद के मौके पर आज सुबह से शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। हाल ही में, पठान की सफलता को लेकर हुई बातचीत में शाह रुख खान ने जनता दर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरे बड़े मुझसे कह गए हैं अगर आप दुखी होते हैं तो आप ऐसे लोगों के पास जाइए जो आपको प्यार करते हैं।’

 

आपको बता दें की बॉलीवुड में पठान की सफलता के बाद अब शाहरुख़ खान जल्द “जवान” फिल्म में नजर आएंगे | आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति की भी अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

फ्लाइट में शराब के नशे में यात्री ने किया मेल अटेंडेंट को KISS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *