ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भी एक पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भिंड के पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर सीट से भारतीय जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे अजय यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और संजय पाठक ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *