ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी का मतलब चहुंओर विकास : योगी आदित्यनाथ

श्रीकृष्ण की नगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज से पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान में ठाकुरजी की पूजा अर्चना कर युगल सरकार की आरती की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से हर काम संभव है। मोदी का मतलब चाहुंओर विकास।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलम ग्रीन रिजॉर्ट गोवर्धन चौराहे पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान यहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुग्गे एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं।

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है, इसे दूर करेंगे।

आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है। कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *