ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने डीसी कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन

हरियाणा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को डीसी कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल नगराधीश से मिला। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से सम्बंधित मांगों का अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने किया व संचालन जिला सचिव सुरजीत दुसाद ने किया।

इससे पूर्व डीसी कार्यालय के पार्क में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन अपने मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 4 फरवरी को रोहतक में विशाल रैली की गई वहीं 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने रिकार्ड भागीदारी कर सरकार तब अपनी मांगे पहुंचाई लेकिन वर्तमान में चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों की किसी भी मांग पर कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में भारी रोष है। बार-बार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना करने को लेकर अब कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने मिलकर हरियाणा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बेगराज, रामनिवास शर्मा बिजली बोर्ड, विष्णु, शेषनाथ, पवन, मोहन सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *