ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुनाव आयोग ने अभिजीत गांगुली के चुनाव प्रचार पर लगाई 24 घंटे की रोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गांगुली पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग ने तमलुक से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जज अभिजीत गांगुली के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। तृणमूल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक सार्वजनिक रैली में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसी संदर्भ में आयोग ने कार्रवाई की है।

अभिजीत के प्रचार पर मंगलवार शाम पांच बजे से 24 घंटे के लिए रोक लगा दी गई है। आयोग ने भविष्य में सार्वजनिक सभाओं में ऐसी टिप्पणियां करने से परहेज करने की भी चेतावनी दी। इस पर तमलुक के तृणमूल उम्मीदवार देवांशु भट्टाचार्य ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, ”भाजपा में हर कोई हर कोई ऐसा ही है।”

हालांकि भाजपा का दावा है कि तृणमूल ने अभिजीत के बयान को गलत तरीके से पेश किया है। उनके जैसा उच्च शिक्षित व्यक्ति किसी महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं कर सकता। तृणमूल कांग्रेस ने रेखा पात्रा के खिलाफ ऐसी ही टिप्पणी की थी जिसका केवल जवाब उन्होंने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *