• December 29, 2025

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्व संग्रहालय दिवस पर दी शुभकामनाएं

आज (शनिवार को) अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। संग्रहालय न केवल मानव सभ्यता के इतिहास व उसकी महान गाथाओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि उन्हें संजोकर देश का गौरव भी बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने विश्व संग्रहालय दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बधाई संदेश में लिखा विश्व संग्रहालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास से साक्षात्कार कराते अमूल्य धरोहर को संजोने वाले संग्रहालयों का ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं की दृष्टि से विशिष्ट स्थान है। सभी इतिहास विद्, पुरातत्वविद् एवं संग्रहालय से जुड़े कर्मचारियों को शुभकामनाएं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *