ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चौफला वन चौकी के बरसाती नाले का डीएम ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी, 21 जुलाई। हल्द्वानी में डीएम वंदना सिंह ने रविवार को चौफला वन चौकी की तरफ बहने वाले बरसाती नाले का सिंचाई विभाग, वन विभाग, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, उप नगर आयुक्त और तहसीलदार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे।

डीएम वंदना सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा भी पानी के निकासी को लेकर सुझाव दिए गए हैं, जिस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी मशीन भी लगा दी जाएगी, ताकि जल भराव होने की स्थिति में पानी को चैनेलाइज किया जा सके।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नाले को उसके मूल रूप की जगह से चैनेलाइज कर दिया जाए और उसको रकसिया नाले से जोड़ दिया जाए, तो यहां पर जल भराव की स्थिति काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *