ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तलाकशुदा महिला की पुरुष मित्र ने की हत्या

शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में रहने वाली तलाकशुदा महिला की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला का मित्र है और रुपये के लेनदेन के चलते यह हत्या की गई। अभियुक्त से फरारी के समय प्रयुक्त की गई स्कूटी को बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि चौहाबो सेक्टर 11/339 में रहने वाली 45 वर्षीय शोभा लालवानी पुत्री हीरालाल सिंधी का शव बुधवार की दोपहर में उसके घर में पलंग से औंधे मुंह गिरा हुआ पड़ा मिला। गले में चुन्नी का फंदा डाला हुआ था जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है कि शोभा की हत्या की गई है। पुलिस ने आज वारदात को खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित उसके पुरुष मित्र मोती चौक स्थित फरसों का बंगला निवासी नदीम खां पुत्र नसीर खां को गिरफ्तार किया है।

आरोपित से पूछताछ में पता लगा कि उसकी मृतका शोभा से दो साल से मित्रता थी। वह रोजाना मिलने के आते जाते रहता था। वक्त से एक दिन पहले यानी मंगलवार की रात नौ बजे वह शोभा से मिलने गया था और वहां रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हुआ फिर उसने चुन्नी से गला घोंट दिया और पलंग के नीचे पटक दिया। अभियुक्त से पूछताछ चल रही है। फरार होते समय वह अपने स्कूटी लेकर आया था जिसे भी बरामद कर लिया गया है।

शोभा का अपने पति से तलाक हुए 15-16 साल हो गए हैं। उसके एक लडक़ा और लडक़ी है जोकि पति के पास में ही रहते है। शोभा खुद कपड़े सिल और बेच कर गुजर बसर करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *