• December 31, 2025

लोस चुनाव में कांग्रेस को एक सीट मिलेगी: दिलीप सैकिया

 लोस चुनाव में कांग्रेस को एक सीट मिलेगी: दिलीप सैकिया

लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन होता है तो कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिल सकती है। यह दावा है मंगलदै के भाजपा सांसद दिलीप सैकिया का।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दावा किया था कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में नौ सीटें जीतेगी। भाजपा के एक अन्य विधायक मृणाल सैकिया ने पत्र लिखकर कहा कि अगर बोरा का दावा सही हुआ तो वे (मृणाल) विधायक का पद छोड़ देंगे। मृणाल सैकिया के बाद इस बार मंगलदै के सांसद दिलीप सैकिया ने भी इस विषय में अपना मुंह खोला है।

दिलीप सैकिया ने कहा कि भूपेन बोरा नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को केवल एक सीट मिल सकती है। धुबड़ी सीट भी नहीं और नगांव सीट भी मिलने की संभावना नहीं है। अगर कांग्रेस-एआईयूडीएफ साथ आती है और एक अच्छा उम्मीदवार उतारती है तो कांग्रेस को करीमगंज सीट मिल सकती है। और, अगर वे अलग से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने उदालगुड़ी के माजबाट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के महारजत जयंती वर्ष मनाने के लिए एक तैयारी बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधा।

इस बीच, दिलीप सैकिया ने दरंग-उदालगुड़ी सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर संघर्ष पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हर किसी को उम्मीदवारी मांगने का अधिकार है। इसमें आपत्ति करने की कोई बात नहीं है। सैकिया ने कहा कि पार्टी तय करेगी कि किसके जीतने की संभावना है। उसे उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *