• October 18, 2025

सफाई कर्मचारियों का उल्टी झाड़ू के साथ किया प्रदर्शन 25 सितंबर से शुरू करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

 सफाई कर्मचारियों का उल्टी झाड़ू के साथ किया प्रदर्शन 25 सितंबर से शुरू करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में बुधवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उल्टी झाड़ू के शहर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगे न पूरी करने पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर परिषद के बाहर उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर परिषद से शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां एक सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रधान बिट्टू बोहत ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार ने 29 अक्टूबर 2022 व 4 अप्रैल 2023 को समझौता कर उनकी मांगे मान ली थीं, लेकिन सरकार ने आज तक यह समझौता लागू नहीं किया। जिससे सफाई कर्मचारियों में रोष है। अगर सरकार उनकी मांगें लागू नहीं करती तो सफाई कर्मचारी 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *