ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली: पहलवानों ने शुरू की राजनीतिक कुश्ती, पार्टियों को दिया न्योता

नई दिल्ली:भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर देश भर के पहलवान जंतर- मंतर में धरने पर बैठ गए हैं | पहलवानों का प्रदर्शन कल से दिल्ली के जंतर- मंतर पर जारी है। पहलवानों ने प्रेसवार्ता कर ‘न्याय’ न मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। खास बात है कि फरवरी में राजनेताओं से दूरी बनाते नजर आ रहे पहलवान आखिर इस बार बड़े सियासी दलों को न्योता क्यों दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी पार्टी से जुड़े होने की बात से इनकार किया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा कि इस बार के प्रदर्शन में हम सभी दलों का स्वागत करते हैं | चाहे,- भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या कोई और दल हो हम सभी का स्वागत करते हैं | पुनिया ने कहा कि हम किसी भी दल से जुड़े हुए नहीं हैं | वहीँ रेसलर विनेश फोगाट ने कहा, ‘हम किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा नहीं करेंगे। पिछली बार हमें गुमराह किया गया। हमें उम्मीद है कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होगी।

Prayagraj: माफिया अतीक के कार्यालय में मिले खून के निशान, मौके पर पहुंची पुलिस

क्या है मामला…

आपको बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खबर है कि इससे पहले खिलाड़ियों को भरोसा दिया गया था कि गठित की गई समिति ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *