ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला

कचहरी चौक के पास रविवार की सुबह संथाल- परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह को दो अपराधियों ने गोली मारने की कोशिश की। लेकिन उनकी सूझ बूझ से जान बच गई।

बताया जाता है कि सुबह अरुण सिंह अखबार बांटने के लिए बस स्टॉप आ रहे थे। इसी क्रम में कचहरी चौक के पास खड़े ई-रिक्शा से दो लोग उतरे और उनकी बाइक को रोकी। दोनों युवकों में से एक ने तुरंत पिस्तौल निकालकर उनकी कनपटी पर रख दी और गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन अरुण सिंह ने साहस दिखाते हुए उनकी पिस्तौल पकड़कर घुमा दी और उससे भिड़ गये। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और हमले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। अरुण सिंह एक दैनिक अखबार के एजेंसी के मालिक भी हैं।

घायल अरुण सिंह ने बताया कि बस स्टॉप पर कुछ कुली रहते हैं, जो बस से आने वाले सामान का मनमाना किराया वसूलते हैं। उनकी प्रतिदिन की आय हजारों में है। व्यवसायियों की शिकायत पर उन्होंने कुलियों को बस स्टॉप से बाहर निकलवा दिया। इसे लेकर कुलियों में काफी आक्रोश था। आज उनमें से एक कुली अपने साथी के साथ उन्हें मारने आया था लेकिन ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गयी। उन्होंने कहा कि वे सभी हमलावरों को पहचानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *