ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लक्सर रेलवे स्टेशन के पास मिला व्यक्ति का शव

हरिद्वार, 07 जुलाई । लक्सर में रेलवे स्टेशन के पास एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। मृतक का नाम राजेश पुत्र ओटा बताया जा रहा है, जो लक्सर के गोवर्धनपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 9 बजे राहुल नामक व्यक्ति द्वारा 112 पर कॉल कर जानकारी दी गई कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान राजेश पुत्र ओटा निवासी गोवर्धनपुर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत का कारण कोई गंभीर बीमारी रही है।

परिजनों का कहना है कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था। वह अपनी बहन के यहां पानीपत में रहता था। वह पानीपत से घर आ रहा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रुड़की भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *