ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाड पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार मलाड पुल के समीप से कुछ लोग गुजर रहे थे कि उन्होंने एक युवक संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं डीएसपी प्रहलाद सिंह, थाना अध्यक्ष रैंबल निशाद अहमद पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने युवक की जांच की तो वह मृत पाया गया। उन्होंने शव की तलाशी ली तो कोई पहचान पत्र नहीं मिला लेकिन कुछ पैसे उसकी जेब से मिले। पुलिस ने शव को उधमपुर मेडीकल कॉलेज के शवग्रह में पहचान हेतु रखा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *