ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजुरी थाना क्षेत्र के कोरजा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हेलीपैड के पीछे मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले कर सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है, एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *