शराब के ठेके के पास पाया गया युवक का शव

कानपुर, 30 जुलाई  बिल्हौर थाना क्षेत्र में कमला बिहार मोहल्ले में नव निर्मित देशी शराब के ठेके के पास मंगलवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत का कारण स्पष्ट न हाेने की वजह से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बिल्हौर के गढ़ खंड बेदीपुर गांव निवासी शेर सिंह का शव नव निर्मित शराब के ठेके के पास कमला बिहार में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ है, कि मृतक टीबी का मरीज है, अत्यधिक शराब पीने का आदि था। जिसका काफी लम्बे समय से इलाज कानपुर में चल रहा था। प्रथमदृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रही है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *