• March 6, 2026

अर्धगलित अवस्था में मिला शव

 अर्धगलित अवस्था में मिला शव

गोलाघाट (असम), 05 अगस्त। जिला के नुमलीगढ़ में अर्धगलित अवस्था में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। अर्धगलित शव आज नुमलीगढ़ में कलियनी नदी के “सोनिया घाट” पर मिला है।

नदी के किनारे शव ढका हुआ अवस्था में मिला। अर्धगलित अवस्था में मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है। ज्ञात हो कि मौका-ए-वारदात नुमलीगढ़ ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत बेहद दुर्गम इलाके में स्थित है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शव की शिनाख्त और पूरी घटना का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *