ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, गिरफ्तार

जिले में सकतपुर थाना क्षेत्र के नदियामी हरिहरपुर हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक मूल रुप से दिल्ली का रहने वाला है। उसने दो साल प्रेम विवाह किया था। मृतक महिला की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पिंकी कुमारी 22 के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भिजवा दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति राम कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक राम कुमार दिल्ली का रहने वाला है। जबकि मृतका पिंकी कुमारी दरभंगा जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र के लीलपुर गांव की रहने वाली हैं। दो साल पहले दोनों ने दिल्ली में लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। इस वजह से पिंकी कुमारी चार पांच महीने पहले दिल्ली से अपने पति का घर छोड़कर मायके आ गई थी।

घटना के संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार को बताया कि एक महिला की उसके पति ने ही धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी है। दोनों ने 2 साल पहले ही लव मैरिज की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। राम कुमार दिल्ली का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *