ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कलेक्टर कोचर को याद आया बचपन, पहुंचे बच्चों के बीच

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को अपना बचपन याद आ गया। उन्होने कहा कभी हम भी स्कूल जाने के लिये ऐसे तैयार होकर आगे आते थे जैसे यह बच्चे दिखाई दे रहे हैं। उन्होने कहा कि मैं स्वयं शासकीय विद्यालय में पढा हूं मैं आज जो भी हूं अपने शिक्षकों की वजह से हूं जिन्होने मुझे इतनी अच्छी शिक्षा दी।

विदित हो कि 1 अप्रेल सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्थानीय शिवाजी स्कूल में दो बच्चों का प्रवेश अपने हाथों से दाखिला पंजी में दर्ज किया। बच्चों को तिलक लगाया,गुलाब का फूल दिया और पाठ्य सामग्री प्रदान की। उन्होने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर फोटो भी खिंचाया।

ज्ञात हो कि विघालय परिसर में ही अंग्रेजी माध्यम से कक्षा को प्रारंभ किया गया है। चर्चा के दौरान कलेक्टर कोचर ने कहा कि आज बहुत प्रसन्नता का अवसर है कि देश के भविष्य बच्चों के साथ दिन का शुभारंभ हुआ। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक शासकीय विघालय बेहतर स्थिति में हो और बच्चों को जो भी शासकीय योजनायें हैं उनका लाभ मिले। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के.नेमा एवं विघालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती परिहार सहित स्टाफ ने कलेक्टर कोचर का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *