October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू में बढ़ती नशे की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए  ए.एन.टी.एफ.  कूल्लू की टीम ने चिट्टा की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला सोमवार बीती रात हुआ जब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम हाथीथान चौक भून्तर मेंं गश्त पर थी तो इस दौरान गुप्त सुत्रों से जानकारी मिली कि हाथीथान चौक के नजदीक होटल चमन बसेरा होम स्टे के कमरा नम्बर 205 में दो लड़के जो पंजाब के रहने वाले हैं, उनके पास मादक पदार्थ है

सूचना के आधार पर ए.एन.टी.एफ.  कूल्लू की टीम होटल का कमरा नम्बर 205 की तलाशी ली जहाँ से 42 . 64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

डीएसपी  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि टीम ने आरोपी जसकरण सिंह (26) सुपुत्र सुरजीत सिंह तथा  सुखजीत सिहं (22)  सुपुत्र बलजीत सिंह  निवासी फरीदकोट पंजाब के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज  मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच के लिए मामला भुंतर थाना के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.