ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक न्याय दिलाने राहुल गांधी की सोच से देशवासियों में उत्साह : अरुण वोरा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि 14 जनवरी से प्रारंभ हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश मेंं एक नया अध्याय प्रारंभ होगा। पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की सोच और उनके सपने को साकार करने के साथ ही देश को समृृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना लेकर राहुल गांधी 67 दिनों तक पदयात्रा कर 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। लोगों को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने का विराट उद्देश्य लेकर राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक पदयात्रा करेंगे।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई दशकों तक देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। असंख्य लोगों के त्याग, बलिदान से कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद कराया। आजादी के बाद भारत के स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, लौह महिला इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सरीखे नेताओं ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। देश को तरक्की और विकास के मार्ग पर मजबूती से स्थापित किया। कांग्रेस ने हमेशा वैश्विक समझ, विश्व बन्धुत्व की भावना, मानवतावादी दृष्टि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ देश के विकास का सपना देखा और इसे साकार भी किया।

वोरा ने कहा कि देश की आजादी के बाद एम्स, आईआईटी, इसरो, बड़े-बड़े बांधों की स्थापना, एटॉमिक रिसर्च सेंटर की स्थापना के साथ ही कांंग्रेस ने देश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, पंचवर्षीय योजना, कम्प्यूटर क्रांति, इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाकर देश की तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किया। आज उसी आधुनिक और वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में आपसी सौहार्द्र और आपसी विश्वास कायम करने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। पूरा देश राहुल गांधी के विचारों के साथ है। देशवासियों के इसी विश्वास और प्रेम-स्नेह की बदौलत राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री भी बनेंगे और करोड़ोंं देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *