• February 25, 2026

जवानों के बलिदान को शब्दों में बयां करना असंभव है

 जवानों के बलिदान को शब्दों में बयां करना असंभव है

देहरादून, 9 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके इस बलिदान को शब्दों में बयां करना असंभव है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं।
राज्यपाल ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज जवानों ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का पालन करते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
समाप्त

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *