October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में रविवार को पांच स्थानों पर होगी प्रतियोगिता

भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में चल रहे काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में रविवार को पॉच स्थानों पर प्रतियोगिता होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में जिला स्तरीय प्रतियोगिता जनपद के आयुक्त आडिटोरियम में गायन विधा की 17 से 20 सितम्बर तक, नृत्य का गिरिजा देवी संकुल में 17 से 19 सितम्बर तक,नुक्कड़ नाटक का केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में 17 से 18 सितम्बर, सनबीम वरूणा में वादन का 17 से 19 सितम्बर तथा संत अतुलानन्द कॉन्वेंट विद्यालय, गिलट बाजार में लोक वादन प्रतियोगिता 17 से 19 सितम्बर तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी रिहर्सल करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर शनिवार अपरान्ह तीन बजे तक जा सकते है। सभी प्रतिभागी प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से 01 घण्टा पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जनपद के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (विo/रा०) के कार्यालय में अथवा मोबाइल नम्बर 9454417650 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.