• December 29, 2025

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

 श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

कश्मीर के हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां का तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के सभी स्टेशनों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। घाटी के जलस्रोत अब घीरे-घीरे जमने लगे हैं। नलों का पानी भी अब जमने लगा है जिससे घाटी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच काजीगुंड में पारा शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *