• March 6, 2026

सीएम योगी की कैबिनेट बैठक खत्म, 4 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी

 सीएम योगी की कैबिनेट बैठक खत्म, 4 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी

लखनऊ: आज राजधानी लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम् मुद्दों पर प्रस्ताव पास हुए | सीएम योगी की उपस्थिति में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बता दें कि प्रदेश में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के के बाद यह पहली बैठक हुई | कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। बैठक में चार निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी मिली वहीँ एमएसएमई विभाग के जरिए बुनकरों को विद्युत बिल में राहत देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।

कैबिनेट में द केरल स्टोरी मूवी को ट्रैक्स फ्री करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। शृंगवेरपुर धाम के विकास, निवेशकों को नीतियों के तहत दिए जाने वाले लाभ की मंजूरी भी हो गई है। किसानों में दलहन व तिलहन की मिनी किट बांटने और हीरो मोटो क्रॉप्स की लीज बढ़ाने जैसे प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है।

Wrester Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण दिल्ली पुलिस के सामने पेश, SIT करेगी जांच

इसके अलावा औद्योगिक विकास एवं रोजगार प्रोत्सान नीति-2022 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर हो गया है। कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद पहले से जमीन खरीदने वाले निवेशकों को स्टांप ड्यूटी की शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *