• February 7, 2025

पर्व की व्यस्तता में भी जारी रखा जनसेवा की परंपरा, योगी ने सुनी 400 की फरियाद

 पर्व की व्यस्तता में भी जारी रखा जनसेवा की परंपरा, योगी ने सुनी 400 की फरियाद

संस्कृति पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन की नाथपंथ की विशिष्ट अनुष्ठानिक व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा की परंपरा में रुकावट नहीं आने दी। गुरु पूर्णिमा पर पूजन के बाद उन्होंने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की, समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि बिलकुल चिंता मत करिए। हर समस्या पर हम प्रभावी कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान देने और उनका संतुष्टिपरक समाधान करने के निर्देश दिये। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को भी आगाह किया।

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लगभग 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए वे संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते रहे। सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक करने को आगाह भी किया। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद को उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध करने के निर्देश भी दिये। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *