ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”हमारे संस्कार-हमारी पहचान।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाना समस्त कार्यकर्ताओं एवं देश की राष्ट्रवादी जनता के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर आडवाणीजी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का उपस्थित होना वरिष्ठजनों के प्रति आदर व सम्मान भाव को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *