October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय अपने मंत्रियाें के साथ 13 जुलाई काे अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

रायपुर, 12 जुलाई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रियाें के साथ 13 जुलाई काे रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री साय व मंत्रिमंडल के सदस्य शानिवार सुबह नाै बजे चार्टड विमान से अयाेध्या के लिए रवाना हाेंगे।

भाजपा के अपने चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे है। मुख्यमंत्री साय भी इसी योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रीगणों के साथ चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे।

राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार काे जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री शनिवार काे भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। फिलहाल निर्धारित शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.