ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम नीतीश ने जनता दरबार में 76 फरियादियों की समस्या सुनी, उचित कार्रवाई का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां जनता दरबार में विभिन्न जिलों से आए 76 फरियादियों की समस्याओं को सुना, संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मधुबनी जिला से आये मुन्ना पासवान ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरे पिताजी की मृत्यु के उपरांत उनके द्वारा लिये गये बैंक ऋण नहीं लौटा पाने के कारण बैंक द्वारा काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे इससे राहत दिलायी जाये। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जमुई जिला से आये फरियादी मुकेश कुमार ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत मिलनेवाली मुझे द्वितीय किश्त की राशि नहीं मिल पायी है। मैं कृष्ण महाविद्यालय, सिकन्दरा में बीसीए का छात्र हूं।मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

सारण जिला से आये दिव्यांग नवीन प्रसाद ने फरियाद करते हुये कहा कि दिव्यांगजनों को मिलनेवाली बैट्री चालित ट्राई साइकिल मुझे उपलब्ध करायी जाये ताकि मुझे सहूलियत हो सके।मुजफ्फरपुर जिला से आये एक पिता ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरी बेटी किरण कुमारी को मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। आवेदन किये हुये तीन वर्ष बीत गये हैं।बेगूसराय जिला से आये नागेश्वर रजक ने शिकायत करते हुये कहा कि मर्डर केस में अभियुक्तों के साथ सांठ-गांठ कर पुलिस पदाधिकारी द्वारा केस उठाने के संबंध में मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है, कृपा कर मुझे पुलिस से न्यायपूर्ण सहयोग दिलाया जाय। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

किशनगंज जिला से आये हुये एक फरियादी मो मंजर आलम ने कहा कि मैं आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति हूं। हृदय की बीमारी के इलाज हेतु मुझे आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।भागलपुर से आये एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुये कहा कि मेरे परिजन की कोरोना से मृत्यु हो गयी थी लेकिन अब तक मान्य सहायता राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सहरसा जिला से आयी एक छात्रा अमीषा साक्षी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत मिलनेवाली राशि का लाभ अब तक नहीं मिला है वहीं सहरसा जिला से ही आये हुये एक अन्य व्यक्ति ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरा 19 साल का बेटा नहाने के दौरान पानी में डूब गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। पानी में डूबने से मृत्यु होने पर मिलनेवाली अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान अभी तक मुझे नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।खगड़िया जिला से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुये कहा कि मुझे अप्रैल 2019 से मई 2021 तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का बकाया राशि नहीं मिल पाया है। गया जिला से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुये कहा कि बोध गया स्थित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया जाये, जिससे वहां के छात्रों को सहूलियत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *