ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार में बदला मौसम का मिजाज,सुबह से ही छाया है कोहरा

बिहार में कुछ दिनों से मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4°C तक पहुंच गया। ऐसे में दिसंबर के अंतिम बचे दिनों में लोग ठंड से कपकपा सकते है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा गिर सकता है।

मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी 2024 से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

आईएमडी ने पूर्वनुमान में ही शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना जताई थी, जिसके कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *