ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुवाहाटी के हाथीगांव से बच्चे का अपहरण

गुवाहाटी के हाथीगांव इलाके से एक शिशु का अपहरण होने को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हाथीगांव थाना पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिशु का अपहरण उस समय कर लिया गया, जब वह अपनी बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खेल रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत रविवार को गुवाहाटी हाथीगांव थाना क्षेत्र के सीजूबाड़ी स्थित कनकलता पथ में हुई। अपहृत बच्चे की उम्र 6 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार होकर आया और बच्चे को खिलौने देने का प्रलोभन देकर बाइक पर बिठाकर चला गया। इस प्रकार की घटना इलाके में लगातार हो रही है। बच्चे की मां ने शीघ्र ही अपहरणकर्ता को पकड़ कर बच्चे को रिहा कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *