ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के साथ नामांकन फार्म दाखिल करने पहुंचे मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री

जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बुधवार को नामांकन फार्म दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी नामांकन भरवाने के लिए पहुंचे। स्थानीय गोलबाजार से शुरू हुई नामांकन रैली में भाजपा ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री की रैली को पहुंचने में कई घंटे लग गए। कलेक्ट्रेट पहुंच जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना के सामने आशीष दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुसार चार सौ प्लस की रणनीति पर चल रही है। प्रदेश की सभी 29 सीटें पर हम जीतने जा रहे हैं। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाह रहे हैं। मध्यप्रदेश भी इन्हीं कदमों के साथ कदम ताल कर रहा है। इससे उलट कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *