ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ में मिचौंग से बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में हो रही रिमझिम बारिश

बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजॉम) का छत्तीसगढ़ में भी असर देखने को मिल रहा है। मिचौंग के प्रभाव से प्रदेश में आज मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, जिससे राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

आज बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ ही बस्तर क्षेत्र में तो 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आठ दिसंबर से मौसम खुलने की उम्मीद है और उसके बाद ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक बादल छाने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तो काफी गिरावट की उम्मीद है, हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। चक्रवाती तूफान मिगजॉम के प्रभाव से होने वाली इस बारिश के कारण खड़ी फसल के साथ ही कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *