ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 नए मरीज, एक्टिव केस 107

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है। प्रदेश में 24 घंटे में 27 नए मरीज मिले है।सबसे ज्यादा रायगढ़ में 9 मरीज मिले हैं। दुर्ग में 5 और रायपुर में 4 केस सामने आए हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव केस की संख्या 107 हो गई है।

मंगलवार रात तक मिले 27 नए कोरोना मरीज के बाद प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा रायगढ़ में 9 मरीज मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 5, रायपुर से 4, बस्तर, कोरिया और बेमेतरा से मिले 2-2 मरीज, बालोद, धमतरी और सुकमा से 1-1 नए मरीजों की पहचान हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 30 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं दुर्ग में 20, रायपुर में 17 और बस्तर में 6 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। बाकी जगह में इससे कम संक्रमित पाया गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया कि कल 4642 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *