ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक ने खुद को मारी गोली, मौत

राजधानी के विख्यात होटल जहांनुमा पैलेस के चेयरमैन नादिर राशिद (72) ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार नादिर राशिद ने श्यामला हिल्स इलाके की नादिर कॉलोनी में अपने घर पर सुसाइड किया है। परिजनों ने इस घटना की जानकारी सुबह 10 बजे पुलिस को दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और नादिर राशिद के रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए हैं। नादिर राशिद ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिजनों के अनुसार वे कई महीनों से डिप्रेशन में थे। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे अली और जफर हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नादिर राशित भोपाल के नवाब खानदान से ताल्लुक रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *