वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली पर बुधवार को अगस्त क्रांति के वीर सपूतों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। जिले के भदैनी स्थित वीरांगना की जन्मस्थली पर जागृति फाउंडेशन की पहल पर नंदलाल बाजोरिया शिक्षा निकेतन के छात्रों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति के वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अगस्त क्रांति के शहीद अमर रहे, महारानी लक्ष्मीबाई अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के गगन भेदी जयघोष के बीच […]Read More
हाउस अरेस्ट के मामले में मानवाधिकार आयोग से शिकायत
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी कार्यक्रम के दौरान आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा को हाउस अरेस्ट किये जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। पीड़ित अविनाश मिश्रा के अनुसार 07 जुलाई को वाराणसी पुलिस भारी संख्या में सुबह ही उनके खोजवा स्थित आवास पर आ गई। उन्हें कहीं बाहर जाने से मना कर दिया गया। पुलिस दिन […]Read More
कार्यकर्ताओं को सियासी गुर सिखा कर तेलंगाना गए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह बरेका खेल मैदान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से तेलंगाना के वारंगल के लिए रवाना हो गए। दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम हर हुआ वाजिदपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के पहले अपने संसदीय क्षेत्र काशी सहित पूरे पूर्वांचल को 12110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 10 हजार 720 करोड़ की […]Read More
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आज होगा
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पीवीसी कार्ड बांटने की शुरुआत करेंगे। इसका सजीव प्रसारण जालौन के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं पंचायत सचिवालय पर किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर 7 जुलाई, शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री के हाथों से आयुष्मान […]Read More
वाराणसी में योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज शाम चार बजे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे यहां जगतपुर इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी सहित भाजपा के […]Read More






