गंगा पार रेती में स्वच्छता की अलख, नमामि गंगे के
गंगा पार रेती में नया साल मनाने के बाद लोगों ने रेती में ही खाद्य सामग्रियों के पैकेट व अन्य कूड़ा करकट छोड़ दिए। बुधवार को नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने गंगा पार रेती में जाकर स्वच्छता की अलख जगाते हुए बिखरे कचरे की सफाई की। बारिश और कोहरे के बीच कार्यकर्ताओं ने कूड़े को एकत्रित किया ताकि कूड़ा गंगा में बहने न पाए। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के बाद मां गंगा की आरती उतारी। […]Read More






