धर्म नगरी काशी में गुरुवार को उल्लासपूर्ण माहौल में इंसानियत और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर (ईद) धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत के साथ मुस्लिम बंधुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की। खुदा की बारगाह में देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगने के बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। ईद के पर्व पर लोग अलसुबह से ही स्नान के […]Read More
सनातनी नववर्ष पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में निकली शोभायात्रा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय परिवार ने ॐ अंकित झण्डा लेकर शोभायात्रा निकाली। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में काशी के बुद्धिजीवी और उद्योगपतियों ने भी भागीदारी की। बाबा विश्वनाथ, माँ अन्नपूर्णा, माँ वाग्देवी के जयकारे से गुंजायमान शोभायात्रा की शुरुआत आयुर्वेद महाविद्यालय, चौकाघाट,विश्वविद्यालय के पूर्वी गेट, जगतगंज से हुई। शोभायात्रा दक्षिणी गेट से मुख्यभवन के रास्ते पंचदेव मंदिर […]Read More
हिन्दू विक्रम संवत 2081 नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को नमामि गंगे व गंगोत्री सेवा समिति ने ब्रह्ममुहूर्त में भगवान सूर्य की आरती उतारकर विधि विधानपूर्वक अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया। दशाश्वमेध घाट पर सूर्यदेव के उदय होते ही दुग्ध व गंगा जल से अर्घ्य देकर प्रकृति संरक्षण, देश में अमन-चैन, साथ-साथ सनातन संस्कृति के समृद्धि की भी कामना की गई। नमामि गंगे के सदस्यों व गंगा अर्चकों ने षोडशोपचार […]Read More
उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रिया से शोधित हो रहा अस्सी नाला,सीवर मुक्त
काशी में दशकों के इंतजार के बाद नमामि गंगे परियोजना के तहत अस्सी नाले का संपूर्ण मल जल सीधे गंगा में न जाए, इस ओर नई उम्मीद जगी है। अब अस्सी नाले के 50 एमएलडी सीवर को नगवा पंपिंग स्टेशन से रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जा रहा है। वहीं, अस्सी नाले के बचे हुए 30 एमएलडी सीवर को उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रिया के द्वारा शोधित किया जा रहा है। अभी यह प्रक्रिया ट्रायल के रूप […]Read More
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे वाराणसी, सिंगरौली के लिए रवाना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नई दिल्ली से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विशेष विमान से रक्षामंत्री जैसे ही एयरपोर्ट के विमानतल पर उतरे भाजपा के नेताओं ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की। इसके बाद रक्षामंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सिंगरौली के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। वह सिंगरौली जिले के बैढ़न रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में क्लस्टर प्रभारी तथा मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं […]Read More






